Spread the love

शिमला।प्रदेश के सोलन एवं बिलासपुर स्थित सीमेंट कंपनियों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी कर ली है।0बिना सूचना दिए सीमेंट प्लांट बंद करने पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने दोनों सीमेंट कंपनियों अम्बुजा और acc को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसका जवाब एक सप्ताह में मांगा है। नोटिस में कंपनी प्रबंधन को कहा गया है कि सीमेंट प्लांट बंद करने से पहले सरकार, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को सूचित क्यों नहीं दिया। कंपनी अगर नही मानती है तो नियमों के तहत लाइसेंस रद भी हो सकता है। कंपनी के खिलाफ श्रम कानून के तहत भी केस हो सकता है। गौरतलब है कि सीमेंट कंपनियों और ट्रांसपोर्टर के मध्य मालभाड़े को लेकर विवाद चल रहा है जिसके चलते कंपनी ने घाटे का हवाला देकर फेक्ट्री में ताले लगा दिए है जिस वजह 15 हजार लोगों पर रोजगार का संकट मदर गया है।

By admin

Leave a Reply