मंडी।आज हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य काडर अधिकारी संघ ज़िला मंडी कार्यकारिणी का विस्तार नरेश महाजन ज़िला प्रधान की अद्यक्षता में किया गया जिसमें भाग सिंह ठाकुर मुख्य संरक्षक, लालमन यादव कार्यकारी प्रधान, पूनम कोहली प्रधान महिला विंग,शैलेंद्र पटियाल वरिष्ठ उप प्रधान व नानक चंद संयुक्त वित्त सचिव बनाये गए। सबसे पहले सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हंस राज व उनकी धर्मपत्नी व सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक राजेंद्र ठाकुर को सम्मानित किया गया और ज़िला कार्यकारिणी की पहली बैठक में निम्न मुद्धों पर चर्चा हुई प्रधानाचार्य जो 2017 से आज तक नियमित नहीं हुए उनका शीघ् अति शीघ् नियमितिकरण किया जाए,सभी मुख्याध्यापकों को आहारण व वितरण शक्तियां व प्रशासनिक भत्ता दिया जाये सभी उच्च पाठशालाओं में एक लिपिक का पद सृजित किया जाये साथ में पूरे सदन ने पुरजोर मांग रखी कि पूर्व सरकार ने जाते जाते अपने रिश्तेदारों को अवांछित लाभ देने के लिए गैर तरीके से मुख्याध्यापक कोटे से छेड़छाड़ की। इसलिए सदन ने यह मांग रखी कि सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची शीघ् अति शीघ् निकाली जाये।
