Spread the love

शिमला।प्रदेश की सुक्खू सरकार अपने पहले बजट में महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा करने जा रही है ।अपने चुनावी वायदों को निभाने की कड़ी में ops के बाद ये दूसरी गारेंटी होगी जिसे कांग्रेस सरकार पूरा करने जा रही है।इस योजना को लागू करने के लिए गठित 3 सदस्यीय सब कमेटी की दूसरी बैठक में फाइनल रिपोर्ट को आगामी कैबिनेट की बैठक में भेजने का फैसला लिया गया है।सबकमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की 10 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ पा सकेंगी जिसपर सालाना 1895 करोड़ रुपये खर्च होंगे ।अगर किसी परिवार में 3 महिलाएं है और वो तीनो लाभ की पात्र हैं तो सभी को योजना का लाभ मिलेगा।प्रदेश में 22 लाख ऐसी महिलाएं है जो 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग की हैं लेकिम इसमें से अब केवल 10 लाख महिलाएं ही 1500 वाली योजना का लाभ ले पाएंगी।

By admin

Leave a Reply