शिमला। सुखविंदर सिंह सरकार ने हमीरपुर कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग के निलंबन के करीब दो माह बाद इसे भंग कर दिया है। आयोग की सभी तरह की भर्ती प्रक्रिया अब हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (शिमला) देखेगा। हमीरपुर कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग में जेओए आईटी पेपर लीक के बाद ये फैसले लिए गए हैं।25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले joa it का पेपर लीक होने के बाद आयोग को निलंबित कर दिया गया था ।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले 3 साल से हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में भर्तियों में भारी धांधली हुई, लाखों में पेपर लीक करके बेचे गए।इस पूरे मामले की जांच के बाद हमीरपुर चयन आयोग में भर्तियों में भारी गड़बड़ियां पाई गई। यहां तक कि जो पेपर हुए हैं जिनके परिणाम आने हैं उनके पेपर भी लीक हुए। अभी मामले की जांच चल रही है और जो भी कर्मचारी इसमें संलिप्त हैं उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
