Spread the love

शिमला।भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ता इफ्तिकार अहमद ने शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं खासकर गैर राजनैतिक परिवारों से संबंध रखने वाले युवाओं के लिए यंग इंडिया बोल कार्यक्रम का दूसरा चरण लॉन्च किया गया है।26 मार्च से राष्ट्रीय स्तर पर इसका आगाज हुआ और आज से यह कार्यक्रम हिमाचल में भी लॉन्च किया जा रहा है।जो भी युवा खुद को सामर्थ्यवान समझता है कि वो आम आदमी की आवाज को दमखम से उठा सकता है वो गूगल पर जाकर इसका फॉर्म भर सकता है।फॉर्म भरमे के बाद जिला स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और जो उसमे शीर्ष स्थान पर रहेंगे उन्हें राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने में सक्षम होंगे।इसके बाद राज्य प्रवक्ता की प्रतियोगिता का आयोजन शिमला में किया जायेगा और विजय रहने वाले को राज्य प्रवक्ता घोषित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 100 रुपये शुल्क रखा गया है।

By admin

Leave a Reply