Spread the love

शिमला| दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को फिर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आरंभ होगा। सत्र की कार्यवाही दोपहर दो बजे से चालू होगी। प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे वार-पलटवार होंगे। सदन में दो संशोधित विधेयक पेश होंगे। जबकि कटौती प्रस्तावों पर विपक्ष सरकार की घेराबंदी करेगा। सरकारी विधायकों की पुर्नस्‍थापना होगी। राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर प्रस्ताव करेंगे कि हिमाचल प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1954 में और संशोधन करने के लिए विधेयक को पुनस्र्थापित करने की अनुमति दी जाए।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज प्रस्ताव पेश करेंगे कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 में संशोधन करने के लिए विधेयक को पुनस्र्थापित करने की अनुमति दी जाए। 2022-23 के लिए बजट अनुमानों की अनुदान मांगों पर कटौती प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

By admin

Leave a Reply