Spread the love

शिमला:        हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप‍ सिंह पठानियां 22 जुलाई, 2024 सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे अभी हाल ही में 14वीं विधान सभा के लिए सम्पन्न हुए उप चुनावों में  नव निर्वाचित विधान सभा सदस्यों को सदन में शपथ दिलाएँगे।  कुलदीप सिंह पठानियां 10- देहरा से ‍निर्वाचित हुईं  सदस्या  कमलेश ठाकुर, 38- हमीरपुर से  आशीष शर्मा तथा 51- नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा को विधान सभा  सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएँगे। यह शपथ समारोह 22 जुलाई  को पूर्वाह्न 11:00 बजे सदन के अन्दर आयोजित किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply