आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर ज़मीन के अंदर लगने वाली यह सब्ज़ी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। चुकंदर को इसके औषधीय और सौंदर्य से भरे गुणों के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है। अपने सलाद में चुकंदर को शामिल करने से न सिर्फ प्लेट रंगों से भरी लगती है, बल्कि यह सेहत और त्वचा की कई दिक्कतों को दूर भी रखता है।
विटामिन-सी, मैंगानीज़, पोटैशियम और आयरन स्वस्थ त्वचा के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं और ये सभी पोषक तत्व बीटरूट यानी चुकंदर में मौजूद होते हैं। इसलिए भले ही आपको इस सब्ज़ी का स्वाद पसंद न आता हो, लेकिन फिर भी इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें ताकि आपके बाल और त्वचा को फायदा मिले।
