Spread the love

शिमला,30 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को छत्तसीगढ़ राज्य से कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा के लिए नामित करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रतिभा सिंह ने एनएसयूआई,युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वासनिक, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला, श्रीमती रंजीत रंजन ,प्रमोद तिवारी,पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिंदबरम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन , जयराम रमेश और विवेक तन्खा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भी इन नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी राजीव शुक्ला सहित सभी नामित नेताओं को राज्यसभा सदस्य के लिये पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई दी है।

By admin

Leave a Reply