शिमला ।सोमवार को हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में तारा देवी शिमला में संपन्न हुई । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मदन राणा जी प्रदेशाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश मौजूद रहे । इसके अतिरिक्त भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा जी सदस्य राकेश जी तथा प्रदेश पदाधिकारी एवं इकाइयों से आए प्रधान सचिव मौजूद रहे ।इस बैठक में पूरे प्रदेश से करीब 100 लोगों ने भाग लिया इस बैठक में वेतन विसंगति के मुद्दे पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श तथा आगामी रणनीति बनाई गई। इस बैठक में सरकार द्वारा दिए जा रहे छठे वेतन आयोग में तृतीय श्रेणी के सभी कर्मचारियों को 10300 + 3200 का वेतनमान देने की बात को प्रमुखता से उठाया । इस बैठक में फैसला लिया गया कि आने वाले दिनों में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ नए वेतनमान लागू करवाने के लिए तथा वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए आंदोलनात्मक कार्रवाई करेगा। यदि समय रहते प्रबन्धन इन वेतन विसंगतियों को कि मुद्दे को नहीं सुलझाता है तो परिवहन मजदूर संघ इस लड़ाई को लड़ने के लिए किसी भी स्तर पर जाने को तैयार है। जैसा की सर्वविदित है कि कुछ विभागों को छोड़कर अन्य सभी विभागों में सभी तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 10300+3200 वेतनमान दिया जाता है। परंतु 2012 से परिवहन निगम में अधिकारियों द्वारा लिपिक वर्ग को छोड़कर अन्य सभी वर्गों को मनमाने तरीके से वेतनमान फिक्स कर दिया है। परिवहन मजदूर संघ ने निर्णय लिया है कि एक नोटिस देकर मैनेजमेंट को 10 जुलाई तक का समय दिया जाएगा यदि 10 जुलाई से पहले परिवहन मजदूर संघ को बूलाकर इन मुद्दों को नहीं सूलझाया जाता है तो 10 जुलाई 2022 से लेकर जुलाई 2022 तक हिमाचल परिवहन मजदूर संघ गेट मीटिंग के माध्यम विरोध करेगा। और 23 जुलाई 2022 को भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगा तथा आने वाले समय में उससे भी कड़ा निर्णय लेगा।
