Spread the love

शिमला।शूलिनी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बिजनेस मैनेजमेंट(सिल्ब) ने माता शूलिनी मेले के पावन अवसर पर मल्टीमीडिया हॉल और इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। फाउंडेशन के मैम्बर्स श्री अशोक आनंद, श्री सतीश आनंद, प्रोफेसर पी के खोसला,श्रीमति सरोज खोसला और प्रोफेसर अतुल खोसला ने रिबन काटकर यह उद्घाटन किया। इस मौके पर शूलिनी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर अतुल खोसला ने कहा कि इस डिजिटल वर्ल्ड में शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल अहम भूमिका निभा रहा है। आज नई तकनीक का उपयोग छोटे गांव व कस्बों को भी बेहतर बनाने में कारगर साबित हुआ है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों में इस तरह की सुविधाओं का होना अति आवश्यक है। संस्थान की चेयरपर्सन,श्रीमति सरोज खोसला ने कहा कि एसआईएलबी शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने में किसी भी तरह का समझौता नहीं करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का खेलों में हिस्सा लेना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना परीक्षा में अच्छे अंक लाना। माता शूलिनी मेले के इस शुभ अवसर पर संस्थान में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

By admin

Leave a Reply