Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है.शिमला सहित प्रदेश भर में बारिश की फुहारें शुरू हो गई हैं. ताज़ा बोछारों को मॉनसून की बरसात के रूप में देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है.जबकि 29 और 30 जून को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम के इस बदलाव से थोड़ी राहत मिली है लेकिन उमस लोगों को सताने लगी है. हालांकि बारिश की फुहारों के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने पर्यटकों व लोगों से नदी नालो से दूर रहने की सलाह दी है.

By admin

Leave a Reply