शिमला ।सोलन के वरिष्ठ भाजपा नेता पवन गुप्ता निधन हो गया है. राकेश बबली के निधन के बाद भाजपा के लिए दूसरी बड़ी क्षति है. पवन गुप्ता को 27 जून को हार्ट अटैक आया था. जिसके चलते उन्हें चंडीगढ़ के हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था. बताया जा रहा है की वहां उनकी बाईपास सर्जरी हुई. लेकिन आज उनका देहांत हो गया. पवन गुप्ता 66 वर्ष के थे. साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली पवन गुप्ता बाघाट बैंक और नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष भी रह चुके है.
