Spread the love

शिमला।करुणामूलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार नये मुख्य सचिव आर डी धीमान जी से मिले* ! और उन्हे नये पद ग्रहण पर उन्हे बधाई व शुभकामनाएँ दी और 354 दिन से राजधानी शिमला में कालीबाडी समीप बर्षाशालिका में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल के बारे में अवगत करवाया और करुणामूलक परिवारों के हित में जल्द फैसला लेने के लिए आग्रह किया!

प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि क्लास -C मुद्दे हेतु विस्तृत चर्चा हुई और जल्द क्लास-C मुद्दे को कैबिनेट में लाकर वन टाइम रिलैक्सेशन के तहत मोहर लगाने का आग्रह किया, और साथ में ये भी आग्रह किया कि क्लास-D में जीतने भी मामले पेंडिंग है और वित विभाग में फसे है उन्हे भी कैबिनेट में लाया जाए व जल्द निपटारा किया जाए !
अध्यक्ष अजय कुमार ने आज आर डी धीमान को सीएसके यूनिवर्सिटी पालमपुर में क्लास D की नियुक्तियो मैं आ रही मुश्किलों से उन्हें अवगत करवाया !
मुख्य सचिव आर डी धीमान जी ने करुणामूलक संघ को आश्वाशन दिया कि बहुत जल्द करुणामूलक मामलों को निपटाया जायेगा !
बता दें कि सरकार के द्वारा अभी सिर्फ क्लास-D के मुद्दे हेतु मोहर लगाई गयी है जिसमे 1400 करुणामूलक आश्रितों को नौकरी मिली है जबकि क्लास -C के मामलों को लेकर सरकार ने चुपी साधी हुई है जबकि करुणामूलक परिवार संघर्ष की राह पर है और 354 दिन से लगातार क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हुए है ! आश्रितों का कहना है कि अगर घर लौटेंगे तो करुणामूलक नौकरी के साथ ही लौटेंगे वरना भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन समय तक चलेगी !

मांगे

1) समस्त विभागों, बोर्डों, निगमों ब यूनिवर्सिटी में लंबित पड़े क्लास-C के करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नोकरियों के केसों को जो 7/03/2019 की पॉलिसी मे आ रहे हैं उनको One Time Settlement के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियाँ दी जाएं |
2) क्लास-C में जीतने भी मामले आ रहे है उन्हे योग्यता के अनुसार नौकरियां दी जाए
3) वित विभाग में फंसे क्लास-D के मामलों को जल्द कैबिनेट में लाकर निपटाया जाए !

प्रदेशाध्यक्ष करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश
अजय कुमार

By admin

Leave a Reply