शिमला।सीएम जयराम ने यह दावा किया है कि कांग्रेस के और नेता भी बीजेपी में शामिल होंगे कांग्रेस के दो मौजूदा विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने यह दावा किया है कि आने वाले समय में कांग्रेस में और टूट होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो कांग्रेस से दो विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं.जल्द ही कांग्रेस के और लोग भी भाजपा का दामन थामेंगे. शिमला में अपने सरकारी आवास ओक ओवर में जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी
