Spread the love

नई दिल्ली। हरियाणा से भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें गोआ में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट अपने कुछ दोस्तों के साथ गोआ गई थीं, जहां उनकी दिल का दौरा पहडऩे से मौत हो गई।

मौत से कुछ समय पहले ही सोनाली ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली थी। यहां जान लें कि वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने सोनाली को हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, उस दौरान वह चुनाव हार गई थीं। भाजपा की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था।

By admin

Leave a Reply