Spread the love

करुणामूलक संघ ने जगत प्रकाश नड्डा के विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में आक्रोश रैली निकाली !
जिसमें काफी संख्या में करुणामूलक परिवारों ने इकट्ठे होकर सड़कों पर उतर कर अपना रोष प्रकट किया !
करुणामूलक संघ के मुख्य सलाहकार शशि पाल ने कहा कि करुणामूलक आश्रित लंबे समय से शिमला के कालीबाड़ी मंदिर के समीप एक वर्षा सालिका में भूख हड़ताल पर बैठे है !
यह आश्रित परिवार लंबे समय से करुणामूलक नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार इनकी आवाज और उनके संघर्ष को 1 साल से अनदेखा कर रही है !
यह आश्रित परिवार 393 दिनों से भूख हड़ताल पर निरंतर बैठे हैं !
जिसके उपरांत अब यह परिवार हर जिले से करुणामूलक नौकरी बहाली के लिए आवाज उठा रहे हैं !
आज करुणामूलक परिवारों ने जगत प्रकाश नड्डा के विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में रैली निकाल कर अपना रोष प्रकट किया !
करुणामूलक संघ के सलाहकार शशि पाल का कहना है कि सरकार ने class-d की नोटिफिकेशन की जिसमे आईपीएच ब सीएसके यूनिवर्सिटी पालमपुर कुछ ऐसे विभाग हैं ! जिसमें अभी भी करुणामूलक आश्रितों को जो है class -D मे नियुक्तियां नहीं मिल पा रही सरकार ने 8 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक 5% कोटे मैं class -D मे राहत प्रदान की है ! जबकि सीएसके यूनिवर्सिटी पालमपुर मैं अभी तक एक भी आश्रित को नियुक्ति नहीं मिली है अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं जबकि 31 अगस्त को फिर से 5% कोटे की कैपिंग लगने वाली है आश्रितों का कहना है कि सरकार जल्द इसमें फैसला ले !करुणामूलक संघ की मांग है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार जल्द से जल्द class -C की नौकरियां भी बहाल करें जो लगभग 20 सालों से लटकी हुई है अगर सरकार जल्द फैसला नहीं लेती तो यह भूख हड़ताल निरंतर ऐसे ही चलती रहेगी !

By admin

Leave a Reply