Spread the love

शिमला/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सक्रीय हुए पश्चिमी विक्षोभ के बीच मौसम के मिजाज लगातार बदल रहा है। राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में रूक रूक बारिश का सिलसिला जारी है वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में 3 और 4 मई को पंाच-जिलो में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफतार से ओलावृष्टि, तेज हवाएं और अंधड, चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जिला चंबा,कांगड़ा,कुल्लू, मंडी और शिमला में 3 मई को ओलाव़ष्टि के साथ तेज अंधड चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं 4 मई को कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला और शिमला में ओलाव़ष्टि के साथ तेज अंधड चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं अन्य जिलो में 3 और 4 मई को यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में हालांकि इस दौरान अधिकांश क्षेत्रो में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में 7 मई तक लगातार बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार को राज्य के कुछ एक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटो की बात की जाए तो जुब्ब्ड़हट्टी में 34 मीलीमीटर वर्षा, शिमला, 15.8, कुफरी 12, कसौली 11.10 मिली वर्षा दर्ज की गई है। मौसम का मिजाज एकाएक बदलने से कुछ एक स्थानों में तापमान में आई गिरावट से हालांकि लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। इस दौरान शिमला, जुब्बरहट्टी और कुफरी सहित कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि बर्फबारी कहीं दर्ज नहीं की गई। फिलहाल शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है और निचले इलाकों में तेज धूप रही। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि मई के शुरुआती दिनों में मौसम फिर बिगड़ेगा।

ताबो में न्यूनत्तम तामपान 3.2 डिग्री दर्ज

तापमान की बात करें तो राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। कई स्थानों पर ठंड का एहसास बना हुआ है। ताबो में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। कल्पा में 5.8, मनाली में 8.1, शिमला में 12.0, सोलन में 11.7, पालमपुर में 15.0, कांगड़ा में 16.7, मंडी में 16.3 और ऊना में 18.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम के बदले तेवरों के कारण शिमला और मनाली में ठंड महसूस की जा रही है, जबकि मैदानी इलाकों में भी गर्मी का असर कम हुआ है।

राज्य में दो से तीन डिग्री तापमान में उछाल

राज्य में तापमान की बात की जाए तो बीते 24 घंटे के दौरान कुछ एक क्षेत्रो में तापमान में एक से दो डिग्री तक का उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को ऊना में 35.2, कांगड़ा 32.0,नाहन 30.4,मंडी 22.8, धर्मशाला 30.0,,शिमला 21.8,मनाली 16.8,सुदरनगर 31.9,भुंतर 29.7,कल्पा 19.7,जुब्बड़हट्टी 27.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply