रामपुर। चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में संचालित सरकारी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान की दो छात्राएं टीबी की चपेट में आई हैं। इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली संस्थान की 17 अन्य छात्राओं को बचाव के लिए एहतियातन दवा दी गई है।नर्सिंग संस्थान में पाई गईं अनियमितताओं से नाराज छात्राओं के अभिभावकों ने शनिवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का घेराव किया और संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. मधु गौतम को पद से हटाने की मांग की। हालांकि जांच कमेटियों से प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है।
