सोलन। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव को लेकर घोषणापत्र जारी किया है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान, विधायक संजय अवस्थी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। इसमें उन्होंने हर वार्ड में जल वितरण करने, शहर की पुरानी पाइपों को बदलने, हर वार्ड मेंवर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज कनेक्टिविटी, महिलाओं व बुजुर्गों के उठान के लिए योजनाओं समेत खेल मैदानों का आधुनिकीकरण करने, हर वार्ड में ओपन जिम बनाने का वादा किया गया है। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक जाम से नियुक्ति दिलाने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक और सेंसर प्रणाली की शुरुआत कर सुधार का भी भरोसा दिलाया है।
