शिमला। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इन मामलों में आरोपियों से करीब 21 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब के युवक भी शामिल हैं। पहला मामला पुलिस थाना बालूगंज क्षेत्र का है। 15 मई को स्पेशल सैल की टीम ने एनएच-पांच पर जांच के लिए एक बस को रोका गया। तलाशी के दौरान बस में बैठे एक युवक के बैग से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान संजीव वर्मा निवासी कंडयाली, कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है। दूसरा मामला थाना ढली क्षेत्र का है। 14 मई की रात स्पेशल सैल शिमला और थाना ढली पुलिस की टीम ढली, संजौली और छोटा शिमला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक ढली क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई का काम कर रहे हैं। पुलिस ने नशा तस्करी पर तरविंद्र सिंह और मोहित कुमार निवासी पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके कब्जे से करीब आठ ग्राम चिट्टा बरामद की। तीसरा मामला थाना कुमारसैन क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 12 मई को डिटेक्शन टीम सब-डिवीजन रामपुर एनएच-05 पर बारुबाग के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो लोगों के पास से करीब सात ग्राम चिट्टा पकड़ा। आरोपियों की पहचान मुश्ताक अली निवासी दत्तनगर, तहसील रामपुर और बलबीर निवासी ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
