शिमला।हिमाचल के जाने-माने आभूषण व्यापारी स्वर्गीय कपिल महाशय की स्मृति में उनके परिवार द्वारा 5 व्हीलचेयर लोक कल्याण समिति आईजीएमसी अस्पताल में दान की गई। उनके पुत्र विप्लव महाशय ने यह व्हीलचेयर रोटरी क्लब शिमला के माध्यम से शनिवार 10 सितंबर को दान की।
अपने जीवन काल में स्वर्गीय कपिल महाशय अस्पताल के खराब स्ट्रेचर व व्हीलचेयर समय समय पर ठीक कराया करते थे। इस कार्य को महाशय परिवार के द्वारा निरंतर जारी रखने का निश्चय किया गया है। लोक कल्याण समिति से राजेश सरस्वती को यह व्हीलचेयर सौंपी गई। रोटरी क्लब से प्रधान कमल बुटेल एवम कोषाध्यक्ष आशीष मल्होत्रा उपस्थित थे। अस्पताल प्रबंधन से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय सूद, डॉ पुनीत महाजन और डॉ रामलाल उपस्थित रहे।
