प्रदेश सरकार से ops बहाली की मांग कर रहे nps कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल 38 वे दिन भी जारी है।शिमला स्थित उपायुक्त कार्यलय के बाहर क्रमिक अनशन कर रहे कर्मचारी अभी भी अपनी मांग पर अडिग हैं और सरकार से लगातार ops बहाली की मांग कर रहे है।हड़ताल पर बैठे शास्त्री जोगिंदर सिंह का कहना है कि वे और उनके कर्मचारी साथी लगातार सरकार से ops बहाली को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से सरकार से गुहार लगा रहें है लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी सकारात्मक जवाब नही आया है।उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नही होती उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।
गौरतलब है कि इसी वर्ष विधानसभा के चुनाव भी होने है और कांग्रेस पहले ही सत्ता में आते ही ops बहाली के बाद कर चुकी है अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सत्ताधारी भाजपा कर्मचारियों को साधने के लिए क्या क्या रामबाण छोड़ती है।
