शिमला।पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कांग्रेस का दामन छोड़ आप का दामन थामने कि चर्चा है ।पार्टी से नाराजगी को इसकी वजह बताई जा रही है।एक संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि ,पिछले 25 वर्षो के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष के बावजूद आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।जिस मकसद और सोच के साथ मैंने और मेरे हजारों साथियों ने इस संघर्ष में योगदान दिया है उस संघर्ष को बड़े नेताओं की राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों ने खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।आज संगठन में सिर्फ और सिर्फ खास नेताओं की पसंद के लोगों की फौज रह गई है।जिसकी वजह से संगठन की ये दुर्गति हुई है।हम रास्ता बदल सकते है लेकिन हमारे हौसलें और संघर्ष उसी बुलंदी के साथ रहेंगे। मैं उन हजारों संघर्ष के साथियों को संघर्ष के सफर में योगदान देने के लिए दिल की गहराई से धन्यवाद करना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं की आप सभी भी इस राजनीतिक तानाशाही और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में जरूर कदम से कदम मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे।
