शिमला, कांग्रेस महासचिव फ़िर शिमला स्थित अपने घर छराबड़ा पहुंची है. प्रियंका वाड्रा गांधी मंगलवार सुबह अपने मकान छराबड़ा में पहुंची हैं. प्रियंका गांधी का यहां 5 से 6 दिन तक रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका अपने घर पहुंची है. 10 अक्टूबर सोलन में कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी हिमाचल के विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेगी. तब तक प्रियंका गांधी का शिमला में अपने घर रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है.
