Spread the love

शिमला।प्रियंका गांधी के बादऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा सोनिया गांधी भी अपनी बेटी के घर छराबड़ा पहुँच गई है. सोनिया गांधी सुबह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला पहुंची हैं. प्रियंका गांधी चार अक्टूबर से शिमला में अपने घर पर छुट्टियां मना रही है. पहले 10 अक्टूबर को सोलन में प्रियंका गांधी की रैली रखी गई थी. लेकिन खराब मौसम के चलते इसको बदलकर अब 14 अक्टूबर को रखा गया है. इसी बीच सोनिया गांधी भी शिमला में बेटी के साथ रहने आई हैं. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका गांधी की रैली के बाद हिमाचल प्रदेश में सोनिया गांधी की रैली भी हो सकती है.

By admin

Leave a Reply