Spread the love

शिमला।कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जाने वाले नेताओं की फेहरिस्त लगातार बढ़ती जा रही है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन के बाद अब उनके करीबी कांग्रेस नेता धर्मपाल ठाकुर ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है,उनका नाम शिमला शहरती सीट से कांग्रेस दावेदारों में भी शामिल रहा।धर्मपाल ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस के पुराने नेताओं को पार्टी में पूछा तक नही जा रहा है।टिकटों को लेकर मोलभाव किया जा रहा है।पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़ कर चले गए लेकिन तब भी कांग्रेस नेता सबक नही ले रहे।उन्होंने कहा कि 32 साल कांग्रेस को सींचने के बाद आज दुख के साथ उन्हें काँग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर जाना पड़ रहा है।यही नही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिना दूल्हे की बारात है जो दिशाहीन हो चुकी है।

By admin

Leave a Reply