हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद से हिमाचल में में चुनावी समर्मियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सिराज विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाख़िल किया. इसके पहले मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित कर शक्ति प्रदर्शन भी किया. अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में 25 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर आपके सामने हूँ. एक लंबा सफर आप सबके साथ में रहा है और जहां मैं पहुंचा सब आपका सहयोग है.
