शिमला।“सिख्स फॉर जस्टिस” संस्था की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम आए एक पर में धमकी दी गई है कि 29 अप्रैल को शिमला में खालिस्तान का झंडा फहराया जाएगा। पत्र में SFJ की तरफ से इस कार्यक्रम के लिए 50 हजार डॉलर जुटाने की बात भी कही गई है। पत्र में साफ तौर से SFJ ने हिमाचल में भिंडरावाले की फोटो और खालिस्तानी झंडे लगी गाड़ियों को रोकने पर ऐतराज जताया है।चिट्ठी एसएफजे के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से भेजी गई है। चिट्ठी में बताया गया है कि 29 अप्रैल को शिमला में झंडा फहराया जाएगा जो 1966 तक पंजाब की राजधानी थी। पत्र में भिंडरावाले के तस्वीर और खालिस्तानी झंडे पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सीएम जयराम ठाकुर का भी जिक्र किया गया है। एसएफजे के मुताबिक इसके बारे में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी शुक्रवार 25 मार्च को जानकारी दी जा चुकी है।
