हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र के बाद भाजपा ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. भाजपा ने रिवाज़ बदलने की कवायद के चलते प्रदेश की जनता के साथ कई नए वायदे किए हैं. डॉ सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में 26 सदस्य की टीम ने इस संकल्प पत्र को तैयार किया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले जो भाजपा ने कहा वह तो किया ही, जो वायदे नही किए उनको भी पुरा किया. भाजपा ने 2 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री योजना, प्रधानमंत्री आवास में दो लाख लोगों को घर बनाकर दिए. आयुष्माम व हिम केयर, उज्ज्वाला योजना, 125 यूनिट फ़्री बिजली व महिलाओं को पचास फ़ीसदी छुट देने जैसे वायदे नही किए थे उनको भी जय राम सरकार ने पुरा किया गया. अब राज नही रिवाज़ बदलेंगे. Aiims, हाइड्रो इंजीनियरिंग, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल device पार्क, अटल टनल हिमाचल को दिए
महिलाओं के लिए बिंदु…
भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री शगुन के समय 31 हजार देते हैं उसे 51 हजार करेंगे.
स्कूल जाती बेटी के लिए साइकल और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बेटी के लिए एक स्कूटी की व्यवस्था की जाएगी
महिलाओं के लियर होमस्टे बनाने के लिए ब्याज मुफ्त देंगे, स्वयं सहायता समूह के लिए ऋण के लिए 2% बयाज पर फंड ददिया जाएगा, कोर्प्स फंड.
25 हजार रुपये की राशि , माता और नवजात की देख भाल के लिए महिलाओं को देंगे.
देवी अन्नपूर्णा योजना के तहतफ्री 3 lPG गरीब महिलाओं को देंगे.
गरीब परिवारों को 30 वर्ष से अधिक महिलाओं को अटल पेंशन से जोड़ा जाएगा.
12 वी कक्षा में शीर्ष में आने वाली छात्रओं को 25 हजार हर माह देंगे.
हिमकेयर कार्ड से कवर न होने वाली महिको बीमारियों के इलाज के लिए .
12 जिलों में 2 होस्टल बनाएंगे.
नौकरियों में महिलाओं को 33 % सरकारी आरक्षण दिया जाएगा.
