Spread the love

शिमला।शिमला पुलिस ने बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर के उपयोग को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया है जिसके तहत अब ध्वनि प्रदूषण करने वालों की अब खैर नही।
आज शिमला पुलिस ने 08 मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले बाइकर्स पर एमवी एक्ट के तहत चालान किए हैं तथा उपरोक्त बाइकों में से मॉडिफाइड साइलेंसरों को हटाने के बाद छोड़ा गया।पुलिस ने यह निर्देश दिए है कि यदि उपरोक्त बाइक मालिक भविष्य में अपराध दोहराता है, तो जुर्माना राशि दोगुनी हो जाएगी।

By admin

Leave a Reply