आज दिनांक 07 03 2023 को सुबह करीब 9:00 बजे पीएनबी बैंक धर्मपुर के पास, कालका शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग नंबर 5 के किनारे एक तेज रफ्तार इनोवा टैक्सी एचपी 02 ए 1540 द्वारा सड़क के किनारे चल रहे करीब 7 से 9 मजदूरों को कुचल दिया गया है। जिसमें करीब 5-6 मजदूरों की मृत्यु होना ज्ञात हुआ है। मृतकों तथा घायलों को आरएच सोलन व सीएससी धर्मपुर का ले जाया गया है। थाना धर्मपुर पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। ,
