Spread the love

सोलन।हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में वीरवार सुबह सहित दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के कसौली- परवाणु सड़क मार्ग पर जंगेश के पास एक कार के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा वीरवार सुबह लगभग 4 बजे के आसपास हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।मृतकों की पहचान शुभम व सूरज ठाकुर दोनों नालागढ़ निवासी तथा संगम कुमार निवासी कुरुक्षेत्र के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन में जुट गई है।

By admin

Leave a Reply