शिमला।चक्कर के योगानंद भवन में 17 साल के युवक ने किराये के मकान के कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है की हिमांशु नाम के इस युवक के पिता नहीं है और माँ समरहिल बैंक में कार्यरत है। मूलतः ये पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके घर के अन्य लोग नजदीक पड़ाव बालूगंज में रहते हैं। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
