Spread the love

शिमला।शिमला पुलिस को बाइक चोर गैंग पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।बालूगंज,समरहिल व सांगटी से शिमला पुलिस ने धारा 379 के तहत बाइक चोरी के 3 मामले दर्ज किए थे जिसके बाद पुलिस ने इन्हें खोजना शुरू किया।जांच में पुलिस ने पड़ोसी राज्य पंजाब से 2 बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इन चोरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 4 चोरी की गई बाइक को अमृतसर,गुरदासपुर,और फतेहगढ़ से बरामद कर लिया है।दोनों पकड़े गए चोरों की उम्र 25 वर्ष है और दोनों पंजाब के गुरदासपुर और लुधियान के निवासी हैं।इन चोरों से अभी पूछताछ जारी है जिसके बाद चोरी की वारदातों के और भी खुलासे हो सकते है।

By admin

Leave a Reply