मंडी। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 वर्ष के दमन का अंत हुआ है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के लिए प्रचारक नहीं, बल्कि भाजपा की जीत का संकेत बनते जा रहे हैं। वह जिस भी राज्य में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनकर गए, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और भाजपा की सरकार बनी, जो उनकी विफल कार्यशैली का राष्ट्रीय प्रमाण है।मंडी में पत्रकारवार्ता के दौरान जयराम ने अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वे केवल मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए नियम विरुद्ध कार्य न करें, अन्यथा भविष्य में उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। प्बहुत से अधिकारी उनके पास आए। बताया कि सीएम बार-बार अपनी कही हुई बातों को ही लिखवाने का दबाव बनाते जा रहे हैं।
