शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा की टॉपर कुमारी अनमोल से फोन पर बातचीत कर उन्हें शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अनमोल ने 99.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। इस पर अनमोल ने बताया कि वह अध्यापन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता अध्यापक हैं और उनकी माता भी पहले अध्यापिका रह चुकी हैं, इसलिए वह भी शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।
