Spread the love

सोलन। स्टूडेंट वेलफ़ेयर सोसायटी द्वारा आज दिनांक 13 मई 2026 को राजकीय माध्यमिक पाठशाला गुगाघाट में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल की कापियां, पेन-पेंसिल सेट, स्कूल के जूते तथा मिठाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिताओं का भी सुंदर ढंग से आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम बेहद सुखद एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
सोसायटी की ओर से मुख्य संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक आदरणीय डॉ. एम.आर. लांबा, प्रधान अशोक ग्रोवर, महासचिव आर.पी. राणा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार चावला, उपप्रधान श्रीमती संतोष भल्ला, उप सचिव बलवंत सिंह, सदस्य ओ.पी. बंसल एवं उनकी पुत्रवधू श्रीमती प्रियंका बंसल तथा इंजीनियर दिनेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन की ओर से प्राथमिक स्कूल के मुख्य अध्यापक एल.आर. शर्मा, सहयोगी अध्यापक मोहित पुरी, श्रीमती नीलम एवं सचिन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
सोसायटी पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता की जाए

Leave a Reply