Spread the love

नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत के एक और जहाज पर हमला हुआ है। ‘हाजी अली’ नाम के इस जहाज पर ओमान के समुद्री तट पर ड्रोन से हमला हुआ है। ड्रोन का यह हमला इतना भीषण था कि पूरा का पूरा जहाज ही समंदर में डूब गया। यह एक कार्गो शिप था। ईरान वॉर के दौरान भारत के शिप पर ड्रोन हमले की ये चुनिंदा घटना है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि हमला किसने किया है। भारत ने ओमान तट के पास अपने ध्वज वाले एक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और इसे अस्वीकार्य बताया है। रिपोर्ट के अनुसार इस जहाज पर क्रू के 14 लोग सवार थे। ओमान की नेवी ने दावा किया है कि इन 14 लोगों को बचा लिया गया है। मालवाहक जहाज हाजी अली गुजरात के देवभूमि द्वारका जिला का है।

अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में भारतीय जहाज डूबने की ये दूसरी घटना है। अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जारी तनाव के बीच गुजरात का शिपिंग उद्योग इसका शिकार बनता दिख रहा है। एक हफ्ता पहले ही गुजरात का जहाज ‘अल फैज नूर सुलेमानी-1’ होर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमरीका के बीच हुई गोलीबारी में डूब गया था। वहीं ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने गुरुवार को बताया कि उसे संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह से 38 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक घटना की सूचना मिली है। लंगर डाले खड़े एक जहाज पर अनधिकृत लोगों ने कब्जा कर लिया और अब उसे ईरानी समंदर की ओर ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply