Spread the love

शिमला। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।बात अगर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की करें तो पेट्रोल और डीजल के रेट में भारी इजाफा हुआ है। सोमवार सुबह जारी हुए नए रेट में पेट्रोल 2.56 और डीजल 2.64 प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार ईंधन के रेट में इजाफा होने के बाद हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।

पेट्रोल नए रेट- 102.52
पुराने रेट- 99.96

डीजल- 94.50
पुराने रेट- 91.86।

जिला बिलासपुर में नए दाम क्या हैं?
बिलासपुर जिले में पेट्रोल सामान्य 101.28 रुपये प्रतिलीटर और स्पीड 110.69 रुपये हो गया है। वहीं डीजल 93.34 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा है।

Leave a Reply