शिमला।ISBT टूटीकंडी के पास शराब के ठेके के साथ खड़ी कार नंबर HP 52c 5500 में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है. जिसकी पहचान प्रकाश चंद् ( उम्र 43) पुत्र दौलत, देवला छांव पुलिस स्टेशन बरमाणा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है. जानकारी के अनुसार शव में किसी तरह के चोट के निशान नही मिले है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

