Spread the love

स्वारघाट, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे 205 पर गम्भरपुल के पास काली माता मंदिर के समीप दर्दनाक हादसा पेश आया है. हादसे में हरियाणा नम्बर की एक बोलेरो कार सड़क से करीब 500 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी. HR No. की कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि मृतकों  की अभी पहचान नही हो पाई है. हादसे की सूचना आज सुबह करीब 11 बजे स्वारघाट पुलिस को मिली, जिसके बाद एसएचओ स्वारघाट बलबीर सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची. तीनों शवों को कार से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया है.

By admin

Leave a Reply