शिमला।हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल।बज गया है।चुनाव आयोग ने आज चुनावी तिथियों की घोषणा करते हुए प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता की घोषणा कर दी है।दिल्ली में पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी मतदान बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देभ जारी किये गए ताकि किसी भी तरह की अनहोनि घटना से बचा जा सके और असमाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा सके ।मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज से आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू हो गयी है।प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
