Spread the love

शिमला।चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रबल दावेदारों में शुमार सुभाष मंगलेट हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुभाष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड की है जिस पर उन्होंने लिखा है कांग्रेस बीजेपी से बैर नहीं, राजीव शुक्ला तेरी खैर नहीं। इसके साथ ही सुभाष ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने वाले हैं और चौपाल की जनता के लिए टिकट लेकर आ रहे हैं।
यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट हिमाचल कांग्रेस के संगठन महासचिव रजनीश किमटा को दिए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। इसके इलावा यह भी चर्चाएं हैं कि राजीव शुक्ला रजनीश किमटा को चौपाल विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने की पैरवी कर चुके हैं।
ऐसे में अब यह देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी जब अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी तो उसमें रजनीश का नाम आता है या फिर नहीं।

By admin

Leave a Reply