शिमला।रामपुर बुशहर – 66 आरक्षित विधान सभा हलके के दत्तनगर -49 पोलिंग बूथ की पोलिंग पार्टी को सस्पेंड कर दिया है. चुनाव आयोग के निर्देशों की अवेहलना करते हुए ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पोलिंग के बाद निजी वाहन में स्ट्रांग रूम रामपुर लाने की कोताही बरतने पर पोलिंग पार्टी को निलम्बित किया गया है. कर्मचारी निजी वाहन में evm को ले जारहे थे ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाडी को रोककर हंगामा किया था.जिसके बाद sdm रामपुर ने कर्मचारियों के निलंबन के आदेश जारी किए।
