शिमला। जिला सोलन के धर्मपुर के साथ लगते गांव भेड़ें का खेच में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य मलबे में दब गया है। जिसको निकलने का प्रयास किया जा रहा है।तीसरे मजदूर के जिंदा होने की संभावना काफी कम बताई जा रही है।
