Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड में मंगलवार को फाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे। मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार के अनुसार, इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ। क्रैश की सूचना के बाद प्रशासन की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची लेकिन हेलीकॉप्टर बुरी तरह आग की चपेट में था। बताया जा रहा है कि खराब मौसम हेलिकॉप्टर क्रैश की एक वजह हो सकता है। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी। केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में यह क्रैश हो गया है।

By admin

Leave a Reply